साइबर ठगी : डेल्हा के व्यवसायी से 5.30 लाख रुपये की ठगी, प्राथमिकी दर्ज
Rakesh Kumar
4117

गया जी शहर के डेल्हा मुहल्ले के रहने वाले विजय प्रसाद गुप्ता साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने सुनियोजित तरीके से उनसे पांच लाख 30 हजार रुपये की ठगी कर ली। मामले को लेकर पीड़ित ने डेल्हा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित विजय प्रसाद गुप्ता ने पुलिस को बताया कि पिछले सात दिनों से एक मोबाइल नंबर के माध्यम से उन्हें लगातार संपर्क किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि मोबाइल नंबर 8651580487 से ठगी की पूरी साजिश रची गई। इस मामले में दो युवक और एक महिला की संलिप्तता बताई जा रही है। पीड़ित ने पुलिस से आग्रह किया है कि संबंधित मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच कर आरोपितों की पहचान की जाए।

मामले को गंभीरता से लेते हुए डेल्हा थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। डेल्हा एसएचओ देवराज इंद्र ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 303(2) और 318(4) के तहत कांड संख्या 149/26 दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जिम्मेदारी सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार वर्मा को सौंपी गई है।

पुलिस का कहना है कि मोबाइल नंबर और बैंकिंग लेनदेन से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ठगी में शामिल लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने लोगों से अनजान कॉल और ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सतर्क रहने की अपील भी की है।


Advertisment

9431256550 Call For
Advertisment
Weather

GAYA
Powered By NETMAT INFOTECH