विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर को लेकर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं, सुझावों के बाद बनेगा अंतिम नक्शा
Rakesh Kumar
4768

गया जी में प्रस्तावित विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर निर्माण को लेकर जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि फिलहाल किसी प्रकार का सर्वेक्षण या चिन्हीकरण नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने बताया कि कॉरिडोर योजना को लेकर विभिन्न संगठनों, स्थानीय लोगों और संबंधित पक्षों की ओर से कई ज्ञापन एवं आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।



जिला प्रशासन के अनुसार, सभी प्राप्त सुझावों और आपत्तियों का समेकित अध्ययन करने के बाद ही कॉरिडोर के नक्शे को अंतिम रूप दिया जाएगा। अभी तक कोई भी नक्शा फाइनल नहीं किया गया है।

प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी प्रकार की अफवाह या भ्रम में न रहें और अनावश्यक रूप से परेशान न हों। यदि किसी व्यक्ति या संस्था को अपनी राय, सुझाव अथवा आपत्ति दर्ज करानी है तो वे नगर निगम एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष अपनी बात रख सकते हैं।


प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि सभी पक्षों की बात सुनने और सुझावों पर विचार करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी, ताकि विकास कार्यों के साथ आमजन की भावनाओं और हितों का भी पूरा ध्यान रखा जा सके।

(रिपोर्ट, राकेश कुमार /गया )

Advertisment

9431256550 Call For
Advertisment
Weather

GAYA
Powered By NETMAT INFOTECH