सीनियर दिल्ली स्कूल, उचौली के विद्यार्थियों ने बिखेरे रंग, उत्कृष्ट प्रतिभाओं को मिला सम्मान
Rakesh Kumar
4642

खिजरसराय (गया) । सीनियर दिल्ली स्कूल, उचौली में दिनांक 22 फरवरी को आयोजित कला एवं चित्रकला प्रतियोगिता का परिणाम आज विद्यालय परिसर में घोषित किया गया। परिणाम घोषणा के साथ ही विद्यालय का वातावरण उत्साह और उल्लास से भर उठा।



इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक आलोक राज ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र, मेडल एवं नगद पुरस्कार (चेक) प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण-पत्र देकर उनके प्रयासों की सराहना की गई, जबकि शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विशेष रूप से मंच पर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी विद्यालय में आमंत्रित किया गया। उनके समक्ष बच्चों को सम्मानित किए जाने से न केवल विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ा, बल्कि अभिभावकों ने भी विद्यालय की इस पहल की सराहना की।


विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारना, उनका मनोबल बढ़ाना तथा उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Advertisment

9431256550 Call For
Advertisment
Weather

GAYA
Powered By NETMAT INFOTECH