जीबी रोड में उर्मिला सर्जिकल सेंटर का हुआ शुभारंभ।
Rakesh Kumar
11131



जीबी रोड में उर्मिला सर्जिकल सेंटर का हुआ शुभारंभ।

गया शहर के मुरारपुर जीबी रोड में विवेक जांच केन्द्र के पास उर्मिला सर्जिकल सेंटर के ओपीडी क्लीनिक का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन डॉक्टर दिनेश सिंह और लीलावती कुमारी ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया।
इस अवसर पर विवेकानंद स्कूल ऑफ़ फ़िज़िक्स और विष्णुस्थली विद्यापीठ के डायरेक्टर एसआर शाही, डॉक्टर प्रमोद कुमार सिंह, शिक्षाविद ज़ुबैर खान, शिक्षक निशांत कुमार, शिक्षक साकेत कुमार, अभिषेक कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर डॉक्टर अपराजिता कुमारी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।


महिला सर्जन होने से महिला मरीज़ों को होगी आसानी।

इस मौके पर उर्मिला सर्जिकल सेंटर की डायरेक्टर जेनरल सर्जन डॉक्टर अपराजिता कुमारी ने कहा कि गया ज़िले में महिला सर्जन की तादाद बहुत कम है। उन्होंने बताया कि उनके क्लीनिक में पुरुष और महिला संबधी सभी रोगों का इलाज किया जाता है। डॉक्टर अपराजिता कुमारी ने बताया कि शहर में महिला सर्जन नहीं रहने के कारण सर्जिकल रोग से पीड़ित महिलाओं को परेशानी होती है। उनके पास महिला रोगी बिना असहज हुए इलाज करा सकती हैं। डॉक्टर अपराजिता ने कहा कि उर्मिला सर्जिकल सेंटर में गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल रोग, हर्निया, हाइड्रोसिल, अपेंडिक्स, फ़िशर, पाइल्स, ओवेरियन, यूटेरियन व ब्रेस्ट डिजीज़, अलसर, डायबिटिक फ़ुट सहित अन्य रोगों की सर्जरी व इलाज आसानी से किया जाता है।

आधुनिक उपकरणों के माध्यम से मरीजों का हो सकेगा ऑपेरशन।

इस मौके पर शिक्षाविद एस आर शाही ने शुभकामना देते हुए कहा कि एक महिला होने के कारण डॉक्टर अपराजिता से इलाज करवाने में महिलाएं असहज महसूस नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अपराजिता की डायगनोसिस बहुत बेहतरीन है। ऐसे डाक्टर की शहर को ज़रूरत है। शहर वासियों को इसका फ़ायदा ज़रूर मिलेगा।

www.facebook.com/cntvbihar

SUBSCRIBE US ON
YOUTUBE ????

https://youtube.com/@CNTVBihar

https://youtube.com/watch?v=bgjeMzbxIEw

Advertisment

9431256550 Call For
Advertisment
Weather

GAYA
Powered By NETMAT INFOTECH